जमुई के प्रभारी मंत्री बनाये जाने पर संजय सिंह को मिल रही बधाई

बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री माननीय संजय सिंह को जमुई जिला का प्रभारी मंत्री बनाये जाने पर जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है.

जमुई. बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री माननीय संजय सिंह को जमुई जिला का प्रभारी मंत्री बनाये जाने पर जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है. उनके इस दायित्व संभालने पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है. प्रदेश महासचिव सह तारापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी चंदन सिंह ने माननीय संजय सिंह को हार्दिक बधाई दी हैं. उन्होंने कहा कि संजय सिंह एक अनुभवी, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता हैं. प्रभारी मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति से जमुई जिले के विकास को नई दिशा और गति मिलने की पूरी उम्मीद है. चंदन सिंह ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों में मजबूती आयेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि संजय सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा. जिले के कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भी संजय सिंह को प्रभारी मंत्री बनाए जाने को जमुई के लिए सकारात्मक कदम बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >