सोनो. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत औरैया स्थित काली मंदिर में मंगलवार को वार्षिक पूजा बड़े ही धूमधाम और भक्ति से संपन्न हुआ. इस पूजनोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. बलि पूजा के साथ संध्या में पूजा संपन्न हुआ. मौके पर उपस्थित मंदिर के पुजारी कोकिल यादव, वार्ड प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, सियाराम यादव, हृदयनारायण शर्मा, सुनील शर्मा, भगवान शर्मा, विशुदेव यादव के अलावा दर्जनों गणमान्य व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
