दुर्गा मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

बाबा गणिनाथ सेवा टीम ने यात्रा के क्रम में गरही डैम स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया.

जमुई. बाबा गणिनाथ सेवा टीम ने यात्रा के क्रम में गरही डैम स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया. इस दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर उसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया, वहीं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधे भी लगाये गये. अभियान में संस्था के कुंदन कुमार गुप्ता, विद्या शंकर उपाध्याय, शेखर कुमार चौधरी, प्रमोद कुमार, सोनू रावत, पप्पू गुप्ता सहित मंदिर के पुजारी एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. सभी ने मिलकर परिसर में फैली गंदगी को हटाया और स्वच्छता का संदेश दिया. संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता और हरियाली के प्रति जागरूकता फैलाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >