चरघरा में हो रही मां काली की वार्षिक पूजा

झाझा के चरघरा काली मंदिर में 9 दिवसीय वार्षिक काली पूजा का आयोजन किया गया है। 21 जुलाई को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न होगी और बलि दी जाएगी।

झाझा (जमुई). नगर परिषद क्षेत्र के चरघरा काली मंदिर में धूमधाम से वार्षिक काली पूजा मनाई जा रही है. मंदिर परिसर में श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना कर रहे हैं. साथ ही नौ दिनों तक नवरात्रि पाठ और वैदिक मंत्रोच्चारण का आयोजन किया जा रहा है.

21 जुलाई को होगी पूर्णाहुति

भाजपा आईटी सेल प्रभारी सिंटू साह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर वार्षिक काली पूजा का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष भी पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जा रही है. उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को नौ दिवसीय वैदिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद परंपरा के अनुसार बलि की रस्म अदा की जाएगी. सिंटू साह ने कहा कि महाकाली की साधना करने वाले साधक को अष्ट सिद्धियों की प्राप्ति होती है. इसी आस्था के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना में भाग लेते हैं.

कई लोग रहे मौजूद

पूजा कार्यक्रम में भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शैलेश कुमार, महेंद्र साह, जय प्रकाश साह, कोषाध्यक्ष वासुदेव साह, सुरेश साह, विक्की यादव, विद्यासागर, वीरेंद्र कुमार सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे.

ALSO READ : गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस के एसी कोच में बेहोश मिला यात्री, आरपीएफ-जीआरपी ने पहुंचाया अस्पताल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >