Chakail development: चंद्रमंडीह. चकाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर राजद विधायक सावित्री देवी ने मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा से मुलाकात की. इस दौरान विधायक पुत्र सह राजद नेता विजय शंकर यादव भी मौजूद रहे. विधायक ने क्षेत्र की जनता से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों को मंत्री के समक्ष रखा तथा योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आग्रह किया.
ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं पर जोर
मुलाकात के दौरान विधायक सावित्री देवी ने कहा कि चकाई विधानसभा क्षेत्र भौगोलिक रूप से काफी विस्तृत है और बड़ी आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है. ऐसे में गांवों तक बेहतर सड़क, नियमित बिजली, सिंचाई की सुविधा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में मौजूद कमियों को दूर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता है.
विधायक ने मंत्री से क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों की स्थिति पर भी ध्यान देने तथा आवश्यक योजनाओं को गति देने का आग्रह किया. उनका कहना था कि चकाई के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने से बड़ी आबादी को सीधे लाभ मिलेगा.
सरकार के स्तर पर लगातार मुद्दे उठाने का दावा
सावित्री देवी ने कहा कि चकाई की जनता की समस्याओं को लेकर वह लगातार सरकार के स्तर पर आवाज उठा रही हैं. उनका प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि गांवों तक पहुंचे. उन्होंने सड़क, बिजली, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जहां भी कमी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम कराने की जरूरत बतायी.
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित विभाग और सरकार तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है. इसी उद्देश्य से मंत्री से मुलाकात कर चकाई विधानसभा क्षेत्र की आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया गया है.
Chakail development: लंबित कार्यों के करवाने की मांग
विधायक ने मंत्री से चकाई विधानसभा क्षेत्र की जरूरत के अनुरूप विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने और लंबित कार्यों के निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया. मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.
विधायक ने कहा कि जनता के हित से जुड़े मामलों को लेकर उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा. उनका जोर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंचाने पर है.
Also Read: नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड का बदलेगा नाम? JDU के सांसद और मंत्री के बयान से चर्चा तेज
Also Read: प्रशांत किशोर बोले- हां हूं मैं बेचारा, CM सम्राट चौधरी के इस बयान का PK ने दिया रिप्लाई
