नवकाडीह गांव में दबंगों ने की मारपीट, पांच लोग घायल

सदर थाना क्षेत्र के नवकाडीह गांव में बीते बुधवार की देर शाम दबंगों ने मारपीट कर पांच लोगों को घायल कर दिया

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के नवकाडीह गांव में बीते बुधवार की देर शाम दबंगों ने मारपीट कर पांच लोगों को घायल कर दिया. घायलों में सूरज कुमार, संतोष भुइंया, गुड़िया देवी, दुखनाडीह गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार व शंभू कुमार शामिल हैं. घायलों ने बताया कि नवकाडीह गांव निवासी गुहन रजक, बब्लू रजक तथा सकलदेव रजक के पुत्र सहित अन्य लोग शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज करने लगे. जब इसका विरोध किया गया तो आरोपितों ने लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी, जिससे तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि मारपीट के दौरान जब दो अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया. घटना के बाद सभी घायलों का इलाज कराया गया. मामले को लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >