नगर परिषद की बैठक में 165 करोड़ 30 लाख रुपये का बजट पारित

नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को नगर परिषद की बजट बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव ने की.

झाझा. नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को नगर परिषद की बजट बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव ने की. बैठक में उपस्थित पार्षदों और सदस्यों ने शहर के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की. बैठक के दौरान विभिन्न वार्डों में कच्ची नाली निर्माण, सड़क और गली के जीर्णोद्धार, छतदार चबूतरा व सामुदायिक भवन निर्माण, वेतन-मजदूरी, स्टेशनरी तथा कार्यालय के अन्य कार्यों सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया. इसके बाद ध्वनि मत से सभी प्रस्तावों को स्वीकृति देते हुए 165 करोड़ 30 लाख रुपये का बजट पारित किया गया. नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि झाझा नगर परिषद क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है. प्रत्येक वार्ड में नल-जल व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है तथा टूटी सड़कों और गलियों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है. जरूरत के अनुसार छतदार चबूतरा, सामुदायिक भवन और अन्य आवश्यक संसाधनों का भी निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में आवारा कुत्तों एवं अन्य लावारिस जानवरों से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए उन्हें पकड़ने और बाहर करने की व्यवस्था के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है. इसके लिए आवश्यक वाहन की व्यवस्था भी की जायेगी. अंत में उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के लोगों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की. बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष विपिन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी डॉ जनार्दन वर्मा, मीरा सिन्हा, इतु झा, डीगू रावत, बिट्टू राम, आकांक्षा किरण, अशोक साह, रंजन कुमार अकेला, विकास शर्मा, लक्ष्मी पंडित समेत कई जनप्रतिनिधि व कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >