Bihar News: पिता ने लाखों रुपये कर्ज लेकर की बेटी की शादी, विदाई के दिन प्रेमी संग हुई फरार

Bihar News: शादी के महज पांच दिन बाद जमुई की एक नई-नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. विदाई के दौरान स्टेशन पर पति के पानी लेने के बहाने गाड़ी से उतरते ही वह प्रेमी संग भाग निकली. घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, वहीं परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पांच लोगों पर FIR दर्ज कराई है.

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली प्रेमकहानी सामने आई है, जहां एक नई-नवेली दुल्हन शादी के महज पांच दिन बाद अपने प्रेमी संग फरार हो गई. पारसी गांव निवासी कारू दास की बेटी की शादी 7 मई को बांका जिले के तुलसी दास नामक युवक से धूमधाम से हुई थी. लेकिन 12 मई को विदाई के बाद जैसे ही दूल्हा-पत्नी को लेकर स्टेशन पहुंचा, प्यास लगने पर वह गाड़ी से उतरा और पीछे से दुल्हन प्रेमी के साथ भाग निकली.

घटना झाझा स्टेशन के पास मछली पट्टी चौक की है, जहां मौजूद लोगों ने दुल्हन को खोजने की कोशिश की, लेकिन वह पहले से तय योजना के तहत मौके से निकल चुकी थी.

तीन लाख का कर्ज, टूटा पिता का सपना

कारू दास ने बताया कि बेटी की शादी के लिए उन्होंने साढ़े तीन लाख रुपये कर्ज में लिए थे. बेटी की विदाई के लिए खास मिठाई, खाजा और मेहमानदारी की तैयारी की गई थी, लेकिन यह सपना चकनाचूर हो गया. उनका कहना है कि उन्हें बेटी के प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी, वरना शादी नहीं करते.

प्रेम कहानी या साजिश? FIR में पांच नामजद

घटना के बाद दुल्हन के पिता ने 13 मई को झाझा थाने में राजू दास समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है. वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की बालिग है और राजू से पहले से प्रेम संबंध था. इसके बावजूद परिवार इसे साजिश मान रहा है. झाझा थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. जल्द ही इस रहस्यमयी प्रेमकहानी की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है.

Also Read: चुनाव से पहले बिहार के इस विभाग में बंपर बहाली, मंत्री ने किया 41 हजार से ज्यादा पदों को भरने का ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >