ताला तोड़कर विद्यालय से चावल व अन्य सामान की चोरी

थाना क्षेत्र के बखोरीबधान विद्यालय में चोरों ने ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन योजना के तहत रखे गये चावल व अन्य सामान की चोरी कर ली.

झाझा . थाना क्षेत्र के बखोरीबधान विद्यालय में चोरों ने ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन योजना के तहत रखे गये चावल व अन्य सामान की चोरी कर ली. चोरी की इस घटना से विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. विद्यालय प्रभारी राजेश कुमार रंजन ने इस संबंध में थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि विद्यालय का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ पाया गया और अंदर रखा मध्याह्न भोजन योजना का चावल व अन्य सामग्री गायब थे. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गयी. लोगों ने कहा कि गरीब बच्चों के लिए भेजे गये अनाज पर भी अब चोरों की नजर लग गयी है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. जल्द ही चोरों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >