मवेशी चराने के विवाद में मारपीट

सदर थाना क्षेत्र के नीमारंग बहियार में मवेशी चराने के दौरान शराब के नशे में धुत लोगों ने एक व्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया है.

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के नीमारंग बहियार में मवेशी चराने के दौरान शराब के नशे में धुत लोगों ने एक व्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया है. परिजन द्वारा घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. घायल भछियार निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मैं अपने मवेशी को चराने के लिए नीमारंग बहियार लेकर गये थे. जहां पहले संजय यादव का पुत्र भी मवेशी चरा रहा था. इसी दौरान शराब के नशे में धृत सुदीन यादव, राजकुमार यादव और कारु कुमार सहित अन्य लोगों के द्वारा गाली- गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडा से मारपीट करने लगा जिससे मैं घायल हो गया. पीड़ित द्वारा सदर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >