पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी को बेंगलुरु से किया गिरफ्तार

50 हजार का इनामी अपराधी तेलियाडीह गांव निवासी विपिन रविदास को पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है.

झाझा. 50 हजार का इनामी अपराधी तेलियाडीह गांव निवासी विपिन रविदास को पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुछ वर्षों पूर्व तेलियाडीह गांव निवासी देवाशीष गांगुली का अपहरण हुआ था. इस मामले में विपिन नामजद था. वह लगातार फरार चल रहा था. कई बार पुलिस उसके घर व अन्य जगहों पर छापेमारी की, लेकिन वह बचता रहा. पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था. लगातार पुलिस के दबिश और छापेमारी के कारण वह बेंगलुरु में छुपा हुआ था. पुलिस को भनक मिलते ही विशेष टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी करने को लेकर पुलिस को बेंगलुरु भेजा. जहां बेंगलुरु पुलिस के सहयोग से उसे एक घर से गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >