सुबह-सुबह जमुई-लखीसराय रोड पर पेड़ से टकराई बोलेरो, सात घायल : दो पटना रेफर

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है.

जमुई : जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर काकन गांव के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. हादसे में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गये. टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. स्थानीय लोगों और 112 नंबर पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. इनमें दो की स्थिति गंभीर बतायी गयी, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

सदर अस्पताल में इलाजरत घायल | Prabhat Khabar Network

सात लोग हुए घायल

घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी मुस्तफा विश्वास (50), सहाबु आलम (38), असरूल शेख (28), साबिर अहमद (28), जमशेद अली (31), सफीबुल शेख और बेलाल शेख के रूप में हुई है.

घायलों में बेलाल शेख और साबिर (शब्बीर) शेख की हालत गंभीर बतायी गयी है. चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया है.

पश्चिम बंगाल से वैशाली जा रहे थे

बताया जाता है कि सभी लोग एक ही बोलेरो से पश्चिम बंगाल से वैशाली जिले की ओर जा रहे थे. सोमवार सुबह काकन गांव के समीप पहुंचने के दौरान चालक को कथित तौर पर झपकी आ गयी. इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकरायी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार सभी सात लोग घायल हो गये. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की.

112 पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाये गये घायल

हादसे की सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस भी मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को समय रहते जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >