सेमीफाइनल में जमुई ने मुंगेर को 3-1 से हराया

ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ब्लैक डायमंड जमुई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंगेर की टीम को 3-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली.

झाझा. ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ब्लैक डायमंड जमुई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंगेर की टीम को 3-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली. रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए मैदान में हजारों की संख्या में खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी. मैच के मुख्य अतिथि जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल थे. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया. मैदान पर दोनों टीमों के बीच शुरू से ही तेज और आक्रामक खेल देखने को मिला. ब्लैक डायमंड जमुई की टीम ने शानदार तालमेल और आक्रामक रणनीति के साथ खेलते हुए मुंगेर की टीम पर दबाव बनाए रखा और अंततः 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस मैच में रेफरी की भूमिका रोशन कुमार गुप्ता, विनीत कुमार, ओमप्रकाश शर्मा व विकास कुमार ने निभायी. वहीं टूर्नामेंट के आयोजन में ब्लैक डायमंड एजुकेशन ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह की अहम भूमिका रही. मौके पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रवि सिंह, शिवशंकर तांती, सचिव कुंदन सिंह, संयुक्त सचिव सुदर्शन सिंह, अक्षय कुमार, कोषाध्यक्ष ललन कुमार, अमित कुमार शर्मा, मिथुन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. आयोजकों ने बताया कि शनिवार को दोपहर तीन बजे से महिला फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला पटना और सिलीगुड़ी की टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >