नमो के 12 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

देश में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम के रूप में कार्य करने का रिकॉर्ड स्थापित करने पर पीएम नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महादेव सिमरिया स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना व प्रार्थना का आयोजन किया गया.

सिकंदरा. देश में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम के रूप में कार्य करने का रिकॉर्ड स्थापित करने पर पीएम नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महादेव सिमरिया स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना व प्रार्थना का आयोजन किया गया. कार्यकर्ताओं ने भगवान महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य आरती संपन्न करायी गयी. कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु व स्वस्थ होने के साथ ही सफल नेतृत्व की कामना की गयी. कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता हरदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित, मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह, महादेव सिमरिया मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, खैरा मंडल अध्यक्ष कन्हैया सिंह, महामंत्री देवेंद्र सिंह व पप्पू मंडल, युवा मोर्चा अध्यक्ष राम दरस पंडा, कृष्णा चंद्रवंशी, मनोज सिंह, मिथिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास से परिपूर्ण रहा. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और विकास के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >