सहाना कॉलोनी से बाइक की चोरी, शिकायत दर्ज

थाना क्षेत्र के सहाना कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है.

चकाई. थाना क्षेत्र के सहाना कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. जलखारिया गांव निवासी अरुण कुमार राय ने चोरी की घटना को लेकर चकाई थाने में लिखित आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच वे सहाना कॉलोनी स्थित एक कोचिंग संस्थान के सामने अपनी ब्लैक रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खड़ी कर काम में व्यस्त थे. इसी दौरान अज्ञात चोर वाहन उड़ा ले गये. कुछ देर बाद लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली. आसपास काफी खोजबीन और पूछताछ के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला. पीड़ित ने पुलिस से मोटरसाइकिल बरामद करने की गुहार लगाई है. चकाई पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >