अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार

शराब तस्करी और सेवन पर रोक को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बिचकोड़वा थाना पुलिस ने एक युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

चकाई. शराब तस्करी और सेवन पर रोक को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बिचकोड़वा थाना पुलिस ने एक युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. युवक झारखंड के देवघर जिले का रहने वाला बताया गया है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार को शहरपूरा-जमुआ रोड पर गश्ती कर रही थी. इसी दौरान जमुआ की ओर से आ रहे एक पल्सर बाइक चालक को रोककर पूछताछ की गयी. उसने अपना नाम प्रदीप यादव, ग्राम टटकियो, थाना देवीपुर, जिला देवघर बताया. संदेह होने पर बाइक की डिक्की की तलाशी ली गयी, इसमें एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने बाइक जब्त कर युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. अभियान में शामिल अवर निरीक्षक विकास कुमार के लिखित आवेदन पर युवक तथा वाहन मालिक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. मेडिकल जांच के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में जमुई जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >