आंबेडकर जयंती को लेकर निकाली बाइक रैली

प्रखंड मुख्यालय में आंबेडकर जयंती को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

चकाई. प्रखंड मुख्यालय में आंबेडकर जयंती को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भीम आर्मी से जुड़े युवा वर्ग बाइक रैली निकालकर लोगों को जयंती समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है. भीम आर्मी नेता प्रकाश राज आंबेडकर, प्रमुख प्रतिनिधि अमीर दास ने रैली में शामिल युवा नवाडीह दास टोला, बामदह, चौफला, कर्णगढ़, बासुकीटाड़, धावाटाड़, रामाटाड़, भीखनीटाड़, माधोपुर, कियाजोड़ी, मधूपुर, फरियताडीह, बीचकोड़वा, दुलमपुर, बेला, बसबूटी, मरही, सरौन, पकरी, परांची होते हुए भगोन गांव स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल तक पहुंचे. इस दौरान युवाओं ने विभिन्न गांवों में रुककर लोगों को 14 अप्रैल को आयोजित जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया और आमंत्रण पत्र भी वितरित किये. रैली में शामिल युवाओं ने बताया कि हर वर्ष आंबेडकर जयंती से पूर्व इस तरह की रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जाता है, ताकि कार्यक्रम में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके. रैली में साजन कुमार दास, ज्योतिष दीवाना, रंजीत आजाद, मनोज दास सहित बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >