तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरायी, चालक गंभीर ,पटना रेफर

नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर रामपुर गांव के समीप हादसा

अलीगंज. नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर रामपुर गांव के समीप रविवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी. घटना में बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. घायल चंद्रदीप थाना क्षेत्र के तेतरिया धर्मपुर गांव निवासी सहदेव यादव के पुत्र मिश्री यादव है. बताया जाता है कि मिश्री यादव राज मिस्त्री का काम करता है. वह किसी काम से जमुई गया था और वापस घर लौट रहा था. इसी क्रम में रामपुर गांव के समीप बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. घटना में मिश्री यादव का चेहरा और सिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की गति काफी तेज थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >