आढ़ा पुल पर जेसीबी से टकरायी बाइक, सवार दो युवक घायल

एक की हालत बनी हुई है गंभीर

जमुई. जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के आढ़ा पुल पर शनिवार को जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल युवकों की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के बारा सोलापुर गांव निवासी जॉनसन कुमार और गुड्डू कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर धमोल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान आढ़ा पुल के पास अचानक जेसीबी चालक ने वाहन को मोड़ दिया. और अनियंत्रित होकर बाइक सीधे जेसीबी से टकरा गयी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों के अनुसार, एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरे का इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है. हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >