गिद्धौर. मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में ‘सुरक्षित शनिवार’ के तहत छात्र-छात्राओं को लू (हीट वेब) से बचाव के प्रति जागरूक किया गया.इसी क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तरी पहाड़पुर में फोकल शिक्षक एवं बाल प्रेरकों ने बच्चों को लू के कारण, उससे होने वाले दुष्प्रभाव और बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि तेज धूप और गर्म हवाओं से कैसे बचाव किया जाए और किन सावधानियों का पालन जरूरी है.
स्कूली बच्चों को लू से बचाव की मिली जानकारी
सुरक्षित शनिवार के तहत आयोजन
