Jamui News : एनएच पर बाइकों की टक्कर, एक सवार घायल

बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर

सोनो.

एनएच 333 ए सोनो-खैरा मुख्य मार्ग पर केंदुआ के समीप शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान जमुई थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी रामचंद्र शर्मा के पुत्र अशोक शर्मा (36) के रूप में हुई. ग्रामीणों की सहायता से घायल अशोक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. घटना के संदर्भ में बताया गया कि अशोक शर्मा बाइक से सोनो की ओर आ रहा था. सोनो- खैरा मार्ग पर केंदुआ के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक उसके बाइक से आ टकरायी. इस घटना में जहां एक बाइक सवार मामूली रूप से घायल हुआ. वहीं अशोक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो भेजा. जिस मोटरसाइकिल ने अशोक के मोटरसाइकिल को सीधा टक्कर मारी थी, उसका चालक मौके से फरार हो गया.

अमरथ गांव में सड़क दुर्घटना में दो घायल

जमुई.

सदर थाना क्षेत्र के अमरथ गांव के समीप बीते गुरुवार की रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल नगर परिषद क्षेत्र के उझंडी मुहल्ला निवासी मो जावेद और हांसडीह मुहल्ला निवासी निवासी मो सद्दाम है. बताया जाता है दोनों बाइक पर सवार होकर निजी काम से अमरथ गांव जा रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक अमरथ गांव के समीप पहुंची तभी अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया. मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >