बिजली के खंभे से टकरायी बाइक, दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर

छुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जखराज स्थान-लछुआड़ मार्ग पर केनुई मोड़ के समीप हादसा

सिकंदरा. लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जखराज स्थान-लछुआड़ मार्ग पर केनुई मोड़ के समीप शनिवार को सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा उस वक्त हुआ, जब तीनों मजदूर बाइक से भुल्लो गांव मजदूरी करने जा रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकरायी. हादसे में खरुई बरियारपुर गांव निवासी बनारसी मांझी (39) और डुमरकोला गांव निवासी गंगा यादव की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि मसूदन कोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों मजदूर पास के गांव भुल्लो में मजदूरी के लिए निकले थे. घटना की सूचना मिलते ही लछुआड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सक ने बनारसी मांझी और गंगा यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल मसूदन कोड़ा को बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. लछुआड़ थानाध्यक्ष उपेंद्र पाठक ने मौके पर पहुंच कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भिजवा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >