दानकुनी-आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बिहार के इस जिले में होगा स्टॉपेज

Bihar Train News: बिहार के लोगों को स्पेशल ट्रेन का तोहफा मिला है. रेलवे की ओर से दानकुनी से आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन बिहार के जमुई जिले से गुजरेगी. रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को काफी सहूलियत मिल सकेगी.

Bihar Train News: बिहार में अब से कुछ ही दिनों में समर वेकेशन की शुरुआत होने वाली है. इससे पहले बिहार के यात्रियों को रेलवे की ओर से राहत दी गई है. रेलवे के मुताबिक, दानकुनी और आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन सीमित समय के लिए ही चलेगी लेकिन इसके चलने से बिहार और झारखंड के लोगों को सहूलियत मिल सकेगी.

कब से कब तक चलेगी ट्रेन?

जानकारी के मुताबिक, (ट्रेन नंबर- 03009) दानकुनी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन को 9 मई से 27 जून तक चलाया जाएगा. हर शनिवार इस ट्रेन को चलाया जाएगा. सिर्फ 23 मई को ट्रेन का परिचालन नहीं होगा. हर शनिवार को यह ट्रेन 7 फेरे लगाएगी.

क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?

ट्रेन की टाइमिंग को लेकर बताया जा रहा है कि यह स्पेशल ट्रेन रात में 00:30 बजे दानकुनी से खुलेगी और अगले दिन 11:00 बजे सुबह आनंद विहार पहुंच जाएगी. वापसी में (ट्रेन नंबर-03010) आनंद विहार टर्मिनल-दानकुनी स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से दोपहर 15:00 बजे खुलेगी और 23:30 बजे रात में दानकुनी पहुंच जाएगी. वापसी में यह ट्रेन 10 मई से चलेगी. सिर्फ 24 मई को इसका परिचालन नहीं होगा.

क्या होगा ट्रेन का स्टॉपेज और सुविधाएं?

ट्रेन के स्टॉपेज के बारे में यह जानकारी दी गई कि दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और झाझा स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज होगा. जमुई के झाझा के अलावा भी बिहार के कुछ स्टेशनों पर स्टॉपेज होगा, जिससे यात्रियों को सहूलियत मिल सकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को जेनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और इमरजेंसी कोच की सुविधा मिल सकेगी. ऐसे में लोग अपने बजट के अनुसार टिकट बुक कर सकेंगे.

Also Read: बिहार में बनाए जायेंगे 6 पीपा पुल, इन 3 जिलों को किया गया सेलेक्ट, जानिए मकसद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >