भारत रसोई गैस एजेंसी मालिक के साथ मारपीट

प्रखंड अंतर्गत पैरा मटिहाना पंचायत के बजराडीह मटिहाना चौक पर शनिवार को भारत गैस एजेंसी के मालिक महुगांय बानाडीह निवासी विकास कुमार के साथ मारपीट

सोनो. प्रखंड अंतर्गत पैरा मटिहाना पंचायत के बजराडीह मटिहाना चौक पर शनिवार को भारत गैस एजेंसी के मालिक महुगांय बानाडीह निवासी विकास कुमार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि वाहन के साइड को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट की गयी. घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो में इलाज के लिए लाया गया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु जमुई जाने की सलाह दी गयी. घायल विकास ने बताया कि उनके एजेंसी के गैस सिलेंडर ले जा रहे वाहन के चालक के साथ विवाह समारोह के एक वाहन से साइड को लेकर कहा सुनी हो गयी. इस दौरान वाहन में मौजूद चालक और उनके बेटे के साथ भी मारपीट की गयी. सूचना मिलने पर जब वे खुद मौके पर पहुंचे तो 20 से 25 की संख्या में लोगों ने उन पर हमला बोल दिया और मारपीट करने लगा. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >