19 जनवरी को मनेगा बाल संस्कारशाला का वार्षिकोत्सव

प्रखंड क्षेत्र के बैजला बाल संस्कारशाला का वार्षिकोत्सव आगामी 19 जनवरी को बाल सह युवा जागृति समारोह के सहयोग से किया जायेगा.

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के बैजला बाल संस्कारशाला का वार्षिकोत्सव आगामी 19 जनवरी को बाल सह युवा जागृति समारोह के सहयोग से किया जायेगा. इसकी सफलता को लेकर रविवार को आदर्श युवा प्रकोष्ठ प्रभारी आशीष कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त तिथि को बाल संस्कारशाला का वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा. इसमें दिल्ली और संभावना आइएएस अकादमी के चीफ कोऑर्डिनेटर, यूथ मोटीवेटर, मैनेजर एट हिताची एनर्जी मनीष कुमार सिंह और पटना के शिक्षक रहमान सर आ रहे हैं. वह स्थानीय युवाओं को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन करेंगे. मौके पर गायत्री परिवार जिला समन्वयक ज्ञान प्रकाश, मनीष कुमार ,रामानंद कुमार, विशाल कुमार, नितीश कुमार ,अभिषेक कुमार ,मुकेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >