कल अदा होगी ईद-उल-अजहा की नमाज, प्रशासन अलर्ट, जारी हुआ नमाज का पूरा शेड्यूल

Bakrid 2026 in Jamui: जमुई में बकरीद को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज का समय जारी कर दिया गया है, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है.

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट

Jamui News : जमुई जिले में गुरुवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व पूरे उत्साह, भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मस्जिदों और ईदगाहों की साफ-सफाई, सजावट और नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बाजारों में भी बुधवार को दिनभर खरीदारी को लेकर काफी भीड़ रही.

बाजारों में दिखी बकरीद की रौनक

बकरीद को लेकर शहर के बाजारों में सुबह से देर शाम तक चहल-पहल बनी रही. लोगों ने सेवई, मसाले, कपड़े और कुर्बानी से जुड़े जरूरी सामानों की खरीदारी की. बच्चों और युवाओं में नए कपड़ों को लेकर खासा उत्साह देखा गया.घर-घर में पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं. मुस्लिम परिवारों में बकरीद की नमाज और कुर्बानी को लेकर धार्मिक माहौल बना हुआ है.

सुबह 6:45 बजे ईदगाह मैदान में होगी मुख्य नमाज

शहर स्थित जवाहर हाई स्कूल के समीप ईदगाह मैदान में बकरीद की मुख्य नमाज सुबह 6:45 बजे अदा की जाएगी. ईदगाह कमेटी के सदस्य मो अशरफ खान और लल्लू खान ने लोगों से समय पर पहुंचने की अपील की है.उन्होंने कहा कि बकरीद त्याग, इंसानियत और आपसी भाईचारे का पर्व है. नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देंगे और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगेंगे.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. जिले के प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है.संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी. प्रशासन की ओर से लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई है.

जिलेभर में नमाज का समय जारी

जमुई जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज का समय निर्धारित कर दिया गया है. ईदगाह मैदान में सुबह 06:45 बजे, जामा मस्जिद में 07:15 बजे और गौशिया मस्जिद में 07:00 बजे नमाज अदा की जाएगी.इसके अलावा भछियार पठान टोली मस्जिद में 06:30 बजे, महिसौड़ी मस्जिद में 06:45 बजे, मिर्चा मस्जिद में 07:00 बजे तथा हांसडीह मस्जिद में 06:45 बजे नमाज होगी.नीमा ईदगाह में सुबह 06:30 बजे, नीमा जामा मस्जिद में 06:45 बजे और नीमा बेलाल मस्जिद में 06:00 बजे नमाज अदा की जाएगी. वहीं इस्लामनगर मस्जिद में भी सुबह 06:30 बजे नमाज का समय तय किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >