शिविर में 600 सौ लाभुकों का बना आयुष्मान कार्ड

डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर बीडीओ सुनील कुमार चांद की देखरेख में आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में सोमवार को मेघा शिविर लगाया गया.

झाझा. डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर बीडीओ सुनील कुमार चांद की देखरेख में आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में सोमवार को मेघा शिविर लगाया गया. लगे शिविर को लेकर बीडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में मेघा शिविर लगाया गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र में काम करने वाली आशा, आशा फेसिलिटेटर व अन्य को इसकी जिम्मेवारी सौंपी गयी. उन्होंने बताया कि यह विशेष शिविर आगामी 29 मई तक आयोजित होगी. इसमें नोडल पदाधिकारी के रूप में खुद मैं हूं. विशेष शिविर के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाये गए शिविर में लगभग 6 सौ लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया. बीडीओ ने अमलोगों से अपील करते हुए कहा कि जिनके पास राशनकार्ड है, जिनकी आयु 70 या इससे ज्यादा है वे अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >