चाकू से हमला कर मोबाइल छीनने की कोशिश

झाझा-सिमुलतला मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोरपारण जंगल क्षेत्र भेलवाटांड़ गांव के समीप शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक चरवाहा पर जानलेवा हमला कर उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया.

सिमुलतला. झाझा-सिमुलतला मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोरपारण जंगल क्षेत्र भेलवाटांड़ गांव के समीप शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक चरवाहा पर जानलेवा हमला कर उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया. घायल चरवाहा घोरपारण गांव निवासी केवल यादव के 24 वर्षीय पुत्र पिंटू यादव ने बताया कि अन्य दिनों के तरह मैं अपने मवेशियों को चरा रहा था, इसी दौरान एक काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक पहले नरगंजो की ओर गया और पुन: लौटकर आया. इसके बाद बाइक खड़ी कर मेरे पास आकर जबरन मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगा. जब मैंने विरोध किया तभी एक युवक चाकू निकाल कर मेरे पेट व हाथ पर हमला कर दिया. हल्ला करने के बाद दोनों बाइक पर सवार हो कर फरार हो गये. परिजनों ने इसकी सूचना सिमुलतला थाना को दी. घायल पिंटू को स्थानीय क्लिनिक ले गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा भेज दिया गया. इस संदर्भ में सिमुलतला थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है. घायल को इलाज के लिए झाझा भेजा गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >