जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल

थानाक्षेत्र के कटहराटांड़ गांव में बीते सोमवार देर संध्या को पारिवारिक व जमीन विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गयी.

झाझा. थानाक्षेत्र के कटहराटांड़ गांव में बीते सोमवार देर संध्या को पारिवारिक व जमीन विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. सहोदर भाई ने एक भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया, जबकि विवाद में शामिल दूसरे पक्ष से भी तीन लोग घायल हुए हैं. घायल की पहचान धनराज यादव के रूप में हुई है. घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. धनराज की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि आपसी विवाद में देवर महाराज यादव, उसका बेटा सुनील और उसकी तीन बेटियों ने झगड़ा शुरू कर दिया. विवाद के दौरान महाराज यादव ने धनराज पर टांगी से हमला कर दिया. दूसरे पक्ष के महाराज यादव ने आरोप लगाया कि माता–पिता को रखने को लेकर बड़े भाई धनराज और छोटे भाई मनोज से विवाद चल रहा था. कहासुनी के बाद मारपीट में वह और उसकी मां लक्षिया देवी घायल हो गई. दोनों पक्षों ने थाने में सूचना देने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >