पुत्र की बरामदगी को लेकर पुलिस से लगायी गुहार

थाना क्षेत्र के रजला गांव निवासी रणधीर शर्मा ने थाना में आवेदन देकर अपने 13 वर्षीय पुत्र के लापता होने की सूचना दी है.

झाझा. थाना क्षेत्र के रजला गांव निवासी रणधीर शर्मा ने थाना में आवेदन देकर अपने 13 वर्षीय पुत्र के लापता होने की सूचना दी है. उन्होंने बताया कि पुत्र प्रिंस कुमार बीते शुक्रवार संध्या अपने साथी के जन्मदिन समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा तो हमलोग खोजबीन करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं मिल सका. प्रिंस के अचानक गायब हो जाने से घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >