नंदन यादव एनकाउंटर: जमुई कांड पर बोले अनंत सिंह- जो दुष्कर्म करेगा उसका मर्डर होगा, एनकाउंटर जरूरी था

Jamui Encounter: पटना से मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह ने जमुई में पुलिस द्वारा आरोपियों पर किए गए ऐक्शन की जमकर सराहना की है. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी शख्स ऐसी दरिंदगी या दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता है, उसका मर्डर होना तय है. विधायक ने कड़े लहजे में कहा कि जो राक्षस ऐसा कृत्य करते हैं, उन्हें एक ही दिन में खत्म कर देना चाहिए और इस तरह के अपराधियों का एनकाउंटर बेहद जरूरी है.

Jamui Encounter: एनडीए सरकार पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का खुलकर बचाव किया. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में सरकार या मुख्यमंत्री क्या कर सकते हैं, सरकार का काम घटना के बाद त्वरित और कठोर कार्रवाई करना है जो पुलिस ने किया है. इसके साथ ही उन्होंने सीएम के उस बयान का भी समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती.

तेजस्वी यादव पर बरसे जदयू विधायक

जमुई कांड को लेकर राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे तेजस्वी यादव पर भी अनंत सिंह ने हमला बोला. उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में सभी नेताओं को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पीड़िता की मदद करनी चाहिए. अनंत सिंह ने विपक्ष पर केवल वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि जमुई पुलिस की इस कार्रवाई पर पूरे प्रदेश को गर्व होना चाहिए.

जानिए क्या थी जमुई की शर्मनाक घटना

जमुई के मड़वा पहाड़ी क्षेत्र के पास बीते शनिवार शाम को अपने दोस्त के साथ लौट रही नाबालिग छात्रा को भीड़ ने घेर लिया था. आरोपियों ने सरेआम छात्रा के साथ बदसलूकी की, उसके प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छुआ और विरोध करने पर उसके साथी छात्र को पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत 5 गिरफ्तार

घटना का वीडियो सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 5 आरोपियों को दबोच लिया है. सोमवार को तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी, जबकि मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी नंदन यादव और उसके साथी हरेराम यादव को गिरफ्तार किया गया. एनकाउंटर के दौरान मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी है. दूसरा आरोपी भागने के दौरान घायल हो गया. पुलिस फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें : Nandan Yadav Encounter: कौन हैं जमुई केस के मुख्य आरोपी नंदन और हरेराम? जानें बालू ढोने से लेकर पुलिस मुठभेड़ तक की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 4 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >