ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की हुई मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस ने झाझा-जसीडीह मुख्य रेलखंड के नारगंजो रेलवे स्टेशन स्थित चिरैयापहाड़ी के समीप से 35 वर्षीया अज्ञात महिला का शव बुधवार को बरामद किया.

झाझा . पुलिस ने झाझा-जसीडीह मुख्य रेलखंड के नारगंजो रेलवे स्टेशन स्थित चिरैयापहाड़ी के समीप से 35 वर्षीया अज्ञात महिला का शव बुधवार को बरामद किया. शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी. रेलवे ट्रेक की मरम्मत करने वाले रेलकर्मी की नजर चिरैयापहाड़ी के पास अप लाइन के पोल संख्या 357/9-11 के समीप महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में दिखाई दी. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार, धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और शव की शिनाख्त को लेकर अगल -बगल के गांव में पता लगवाया. लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी. इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेजकर शव की शिनाख्त को लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुट चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >