पीड़ित के आवेदन पर एफआइआर दर्ज, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है अपहृत

जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में अपहरण कांड के खुलासे के बाद पुलिस ने अब इसमें प्राथमिकी दर्ज की है. अपहृत व्यक्ति की सुरक्षित बरामदगी और दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की टीम अन्य फरार आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में अपहरण कांड के खुलासे के बाद पुलिस ने अब इसमें प्राथमिकी दर्ज की है. अपहृत व्यक्ति की सुरक्षित बरामदगी और दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की टीम अन्य फरार आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. इसे लेकर एसडीपीओ सतीश सुमन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है. गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव से ग्रामीणों ने एक अपहरण की साजिश को नाकाम करते हुए अपहृत को छुड़ा लिया था व दो बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था. एसडीपीओ ने बताया कि कांड के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब लक्ष्मीपुर थानांतर्गत एक व्यक्ति के अपहरण की सूचना मिली थी. सूचना में आशंका जतायी गयी थी कि अपहरण के बाद किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया जा सकता है. एसपी द्वारा तत्काल विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया. विशेष टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए दिग्घी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप से अपहरण की घटना में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया गया. इस संबंध में पश्चिम बंगाल के लिलुआ निवासी पीड़ित धर्मेंद्र कुमार महतो के लिखित आवेदन के आधार पर लक्ष्मीपुर थाना कांड संख्या 29/26 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(2), 61(2), 123 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के पेंघी गांव निवासी नीतिश कुमार उर्फ बिट्टू, पिता चंद्रभूषण सिंह तथा खैरा थाना क्षेत्र के दाबिल गांव निवासी सोनू कुमार तांती उर्फ रेड्डी, पिता स्व. सुनील तांती के रूप में हुई है. पुलिस ने अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त सफेद स्कॉर्पियो, पीड़ित को बेहोश करने में प्रयुक्त नशे की संदिग्ध गोली व अभियुक्तों द्वारा इस्तेमाल किये गये मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष आलोक कुमार, पुअनि सह अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, पुअनि रेशम कुमारी सहित लक्ष्मीपुर थाना सशस्त्र बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >