11लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

मलयपुर थाना पुलिस ने सोमवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के देवाचक नदी घाट से 11 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा.

बरहट. मलयपुर थाना पुलिस ने सोमवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के देवाचक नदी घाट से 11 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपित की पहचान सदर थाना क्षेत्र के उझंड़ी गांव निवासी वंटी राम पिता संजय राम के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि देवाचक गांव की ओर जाने वाली सड़क से एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर गुजरने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी की और आरोपी को शराब सहित पकड़ लिया.पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह जंगल क्षेत्रों से देशी शराब लाकर गांवों में बेचता था. इसके बाद पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से हिरासत में ले लिया. इस संबंध में मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने कहा कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >