दहियारी गांव में लटकते बिजली तार से कभी भी हो सकता है हादसा

ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से इस गंभीर समस्या का त्वरित समाधान करने की मांग किया

सोनो. प्रखंड अंतर्गत दहियारी गांव के मोदी टोला में बिजली पोल से झूलता बिजली तार कभी भी हादसे का कारण बन सकता है. गांव के मुख्य रास्ते पर पोल से नीचे लटकते तार से ग्रामीण भय में है. ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से रोज़ बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर गुजरते हैं, लोगों के मन में भय बना रहता है. विभाग के द्वारा विद्युत तार की मरम्मत नहीं किए जाने से पोल पर बिजली के तार का जाल बन गया है जो कभी भी शॉर्ट सर्किट से टूट कर नीचे गिर कर जानलेवा साबित हो सकता है. ग्रामीण पंकज वर्णवाल, राजेंद्र यादव, सूचित ठाकुर, अर्जुन यादव, सुरेंद्र यादव, संजीत ठाकुर, कारू ठाकुर, कोल्हा ठाकुर, नारायण मंडल, ब्रह्मदेव वर्णवाल ने बताया कि इसे लेकर स्थानीय बिजली विभाग के पदाधिकारी को कई बार जानकारी दी गई है लेकिन आज तक न तो तार बदला गया और न ही मरम्मत किया गया. ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से इस गंभीर समस्या का त्वरित समाधान करने की मांग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >