महिला ने मारपीट व छिनतई करने का लगाया आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

प्रखंड क्षेत्र के धमना गांव निवासी जगदेव यादव की पत्नी सोनिया देवी ने गांव के ही लोगों पर मारपीट करने व छिनतई करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया.

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के धमना गांव निवासी जगदेव यादव की पत्नी सोनिया देवी ने गांव के ही लोगों पर मारपीट करने व छिनतई करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया. उन्होंने बताया कि बीते 25 नवंबर की संध्या 5:00 बजे मेरे पति मवेशी लेकर घर आ रहे थे. तभी शिवकुमार यादव, प्रकाश यादव अपने अन्य लोगों के साथ मिलकर गाली- गलौज करते हुए मारपीट की. मैं पति को बचाने गयी तभी उक्त लोगों ने मारपीट करने हुए मेरे गले से चांदी का चेन छीन लिया. गांव के लोगों ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >