बाबा बैद्यनाथ धाम में स्वामी कैलाशानंद गिरि ने किया जलाभिषेक

निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर राष्ट्र कल्याण की कामना की.

सिमुलतला. निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज बुधवार को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर राष्ट्र कल्याण की कामना की. मंदिर परिसर में धर्मरक्षणी सभा के पदाधिकारियों व मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त की उपस्थिति में उन्होंने विधि-विधान से जलाभिषेक किया. बाबा धाम में दर्शन के बाद स्वामी जी टेलवा पंचायत स्थित दुबे मंडप पहुंचे. उनके सानिध्य में 500 किलो दूध से महाप्रसाद तैयार कर भगवान को भोग लगाया गया. कार्यक्रम के दौरान झाझा विधायक दामोदर रावत ने महाराज से आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं का कहना था कि स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का विशेष अवसर बन गया है. निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर राष्ट्र कल्याण की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >