प्रशिक्षण महाभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की चर्चा

शहर के पुरानी बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में बुधवार को झाझा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी.

झाझा. शहर के पुरानी बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में बुधवार को झाझा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता विधानसभा संयोजक विंदेश्वरी साह ने की. बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती और संगठन की एकता पर जोर दिया. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दुर्गा केसरी, कोषाध्यक्ष अजय पासवान सहित अन्य नेताओं ने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया. मौके पर वाणिज्य सेल के जिला संयोजक शैलेश कुमार, नरेश यादव, भैया लाल मथुरी, परमेश्वर यादव, विकास कुमार, प्रसादी यादव, धीरज कुमार, सिंटू कुमार, नगर अध्यक्ष सुषमा देवी, रानी केसरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >