झाझा. प्रखंड क्षेत्र के सतीघाट निवासी एक महिला ने अपने ही गांव के पांच लोगों को नामजद बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी. महिला नाजिया प्रवीण ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर गांव के ही मो फकरुद्दीन, मो मकसूद, रुखसाना खातून, हसीना खातून, शबाना प्रवीण के द्वारा मेरे साथ मारपीट कर मेरे गला में रहे चांदी की चैन, सोना की नाक बाली छीन लिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
