कार्यपालक पदाधिकारी ने यज्ञस्थल का निरीक्षण कर सफाई-व्यवस्था का लिया जायजा, दिया

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी के साथ सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी रौशनी कुमारी भी मौजूद रहीं.

सिकंदरा. नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 09 अंतर्गत पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के सातवें दिन नगर कार्यपालक पदाधिकारी अनीशा कुमारी ने स्वच्छता पदधिकसरी रौशनी कुमारी के साथ यज्ञ स्थल पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. यह महायज्ञ 10 अप्रैल से 18 अप्रैल तक बहुआर नदी के तट पर स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर के परिसर में आयोजित हो रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है. स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नगर पंचायत कार्यालय द्वारा प्रतिदिन लगभग एक दर्जन सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. जो सुबह-शाम यज्ञस्थल पर साफ-सफाई का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा सफाई कार्य की निगरानी के लिए सुपरवाइजर की भी नियुक्ति की गई है, जो प्रतिदिन यज्ञ स्थल एवं मेला क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है. निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी के साथ सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी रौशनी कुमारी भी मौजूद रहीं. दोनों अधिकारियों ने यज्ञ स्थल एवं संपूर्ण मेला परिसर का भ्रमण कर सफाई कार्य का जायजा लिया. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अनीशा कुमारी ने उपस्थित सुपरवाइजर एवं सफाईकर्मियों को स्वच्छता को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यज्ञ स्थल एवं मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कचरा उठाव का कार्य समय पर हो. वहीं यज्ञस्थल पर लगाए गए चलंत शौचालय की साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था भी दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में वार्ड संख्या 09 के पार्षद प्रतिनिधि चंदन चौधरी, वार्ड पार्षद राजेश कुमार मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि, छोटू लहेरी सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >