घर में घुसकर मारपीट करने का लगाया आरोप

प्रखंड क्षेत्र के बूढ़ीखाड़ गांव निवासी आरती देवी ने घर में घुसकर मारपीट करने व जेवर छिनतई करने को लेकर थाना में आवेदन दिया है.

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के बूढ़ीखाड़ गांव निवासी आरती देवी ने घर में घुसकर मारपीट करने व जेवर छिनतई करने को लेकर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि अन्य दिनों की भांति बीते सोमवार की रात्रि भी हमलोग खाना खाकर सो रहे थे तभी आधा दर्जन से अधिक लोग मेरे घर में घुस गया और मारपीट करने लगे. उक्त लोगों ने घर में रखा जेवर, नकद पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गये. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >