खैरा से अपहृत विवाहिता एक माह बाद जमुई से बरामद

खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक माह पूर्व अपहृत की गयी विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर लिया है.

खैरा. खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक माह पूर्व अपहृत की गयी विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर लिया है. मंगलवार रात जमुई शहर स्थित बिहारी टोला मोहल्ले में छापेमारी कर पुलिस ने उसे बरामद किया है. विवाहिता वहां एक डेरे में रह रही थी और इंटरमीडिएट की पढ़ाई की तैयारी कर रही थी. खैरा पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व विवाहिता के पति ने ही खैरा थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी के अपहरण की आशंका जतायी थी और अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कराया था. इसके बाद से पुलिस लगातार छानबीन में जुटी थी. तकनीकी सहायता और सुराग के आधार पर पुलिस को पता चला कि विवाहिता जमुई शहर में है. उसे बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे बयान के लिए न्यायालय लेकर गयी है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाहिता अपनी मर्जी से वहां रह रही थी या किसी के दवाब में. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे मामले में किसी ने विवाहिता को बहला-फुसलाकर भगाया था या नहीं. उसका न्यायालय में 164 का बयान होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >