प्रेमी से मिलने युवती कटनी से पहुंची सोनो, शादी के लिए अड़ी

प्रखंड मुख्यालय सोनो के चौक पर बुधवार शाम एक युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया. वह कटनी से अपने प्रेमी से मिलने सोनो आयी थी और चौक पर प्रखंड के कुहिला निवासी अपने प्रेमी से मिलते ही उससे शादी के लिए जिद पर अड़ गयी.

सोनो. प्रखंड मुख्यालय सोनो के चौक पर बुधवार शाम एक युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया. वह कटनी से अपने प्रेमी से मिलने सोनो आयी थी और चौक पर प्रखंड के कुहिला निवासी अपने प्रेमी से मिलते ही उससे शादी के लिए जिद पर अड़ गयी. वहीं युवक शादी से इंकार कर रहा था. काफी देर तक चले ड्रामा के दौरान भीड़ भी लग गयी और अंततः पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गयी और लड़की के घर वालों को सूचना दी. दरअसल, बुधवार को कटनी की रहने वाली एक युवती आसनी सिंह अकेले सोनो पहुंच गयी. वह कटनी के एक गारमेंट्स फैक्ट्री में काम करती है. वहीं उसकी पहचान कुहिला गांव निवासी निवास कुमार से हुई थी. निवास भी उसी फैक्ट्री में काम करता था. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गया. वह निवास से शादी करना चाहती थी. लेकिन कुछ महीने पहले निवास गांव लौट आया और उसने आसनी से बात करना भी बंद कर दिया. इससे आसनी काफी आहत और परेशान थी. इस बीच उसके परिवार ने उसकी शादी किसी और लड़की से तय कर दी. जब आसनी को इसकी जानकारी मिली तो वह अकेले ट्रेन से सोनो पहुंच गयी. चौक पर निवास से उसने मुलाकात की और उससे शादी करने की अपनी बात को दोहराया. उसने स्पष्ट कहा कि वह बिना शादी किये अब वापस नहीं जायेगी, लेकिन निवास और उसके माता-पिता ने युवती को अपनाने से इंकार कर दिया. इसके बाद चौक पर घंटों हंगामा चलता रहा. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गयी. थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि युवती कटनी की रहने वाली है और वह बालिग है. उसके परिजनों को स्थिति की सूचना दे दी गयी है और कानूनी प्रक्रिया जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >