सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल

थाना क्षेत्र के झाझा-काबर-धमना मुख्य सड़क के कलयुगहा गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया.

झाझा. थाना क्षेत्र के झाझा-काबर-धमना मुख्य सड़क के कलयुगहा गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने 112 नंबर की पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घायल को उठाकर अस्पताल लाया. घायल युवक की पहचान खैरन गांव निवासी धीरो खैरा का पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है. रेफरल अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक डॉ नवाब ने घायल युवक का बेहतर प्राथमिक उपचार किया. लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक ने युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. उन्हें सर व अन्य जगहों पर चोट लगी है. चिकित्सक ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >