तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरायी, साले की मौत, बहनोई गंभीर

जिले के गिद्धौर थाना के कुछ दूरी पर बीते रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी.

जमुई. जिले के गिद्धौर थाना के कुछ दूरी पर बीते रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी. इस दुर्घटना में बाइक सवार साला व बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने साला को मृत घोषित कर दिया, जबकि बहनोई की हालत नाजुक बनी हुई है. मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर गांव निवासी मोहन मांझी के पुत्र परदेशी मांझी के रूप में हुई है. जबकि घायल की पहचान लखीसराय जिले के मननपुर निवासी मक्कू मांझी के रूप में हुई है, जो मृतक का बहनोई बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, परदेशी मांझी अपने बहनोई मक्कू मांझी व भाई राजकुमार मांझी के साथ खैरा स्थित एक चिमनी पर काम करता था. काम खत्म कर तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर दादपुर लौट रहा थे. इसी दौरान रास्ते में एक ऑटो ने चकमा दे दिया, जिससे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी. इस हादसे में परदेशी मांझी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मक्कू मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया और राजकुमार मांझी बाल-बाल बच गया. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. रात होने के कारण सोमवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया. युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >