जमुई. भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से बिहार के युवा नेता नितीन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है. उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है. इसे बिहार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए भाजपा नेता सह अधिवक्ता निर्मल कुमार सिंह ने नितीन नवीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि नितीन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी को देशभर में नई मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ बिहार के एक कर्मठ और ऊर्जावान युवा नेता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, वह इसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संगठनात्मक कौशल के साथ निभाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि नितीन नवीन का राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएगा. उनके नेतृत्व में पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और गति मिलेगी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि नितीन नवीन के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी लगातार नई ऊंचाइयों को छुएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
