गांव और मोहल्लों को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य – थानाध्यक्ष

प्रखंड के कुकुरझप डैम परिसर में बरहट थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रविवार को साफ-सफाई अभियान चलाया.

बरहट . प्रखंड के कुकुरझप डैम परिसर में बरहट थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रविवार को साफ-सफाई अभियान चलाया. थानाध्यक्ष कुमार संजीव के नेतृत्व में चले इस अभियान में पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जिससे क्षेत्र में जागरूकता का माहौल बना.अभियान के दौरान थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि गांव मोहल्लों को स्वच्छ रखना केवल स्वच्छता कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है. यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर और आसपास की सफाई को आदत बना ले तो समाज स्वतः स्वस्थ और सुंदर बन सकता है. इस मौके पर चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. वहीं कुकुरझप डैम परिसर में पुलिस द्वारा बनाया गया सेल्फी प्वाइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है. जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग यहां पहुंचकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं. सुरक्षा को देखते हुए डैम क्षेत्र में लाइट और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं जिससे लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >