चकाई : बकरीद यानी इद उल इजहा का त्योहार हजरत इब्राहिम अलैह सलाम की यादगार में क्षेत्र में काफी उत्साह देखा
जा रहा है तथा इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है़ बकरीद त्योहार के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए चकाई जामा मस्जिद के हाफिज कमरूद्दीन ने बताया कि बकरीद कुर्बानी को भी कहते है़ं कुरबानी का मकसद यह है कि हर मुसलमान बकरीद के मौके पर अल्लाह की इबादत में अपनी प्यारी चीज कुरबान करे़ पूर्व में एक ऐसी ही घटना हुई थी जिसे अल्लाह के पैगम्बर हजरत इब्राहिम अलैह सलाम ने किया था़ उनके द्वारा अल्लाह के हुक्म पर दी गई कुर्बानी सबसे निराली थी़
