पैक्स चुनाव: पहले दिन अध्यक्ष के लिए 21 व सदस्य के लिए 71 ने भरा पर्चा

प्रखंड कार्यालय परिसर में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन बुधवार को पैक्स अध्यक्ष के लिए 21 व प्रबंध कारिणी समिति के सदस्य के लिए 71 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया.

सोनो . प्रखंड कार्यालय परिसर में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन बुधवार को पैक्स अध्यक्ष के लिए 21 व प्रबंध कारिणी समिति के सदस्य के लिए 71 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया प्रखंड के नौ पैक्सों के अध्यक्ष पद के लिए 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है जिसमें छुछुनरिया पैक्स अध्यक्ष के लिए दो, महेश्वरी के लिए चार, लखनकियारी, बलथर व बाबुडीह के लिए तीन-तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है. दहियारी पैक्स अध्यक्ष के लिए दो, थम्हन के लिए दो, लालीलेवार व रजौन पैक्स अध्यक्ष के लिए एक-एक उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है. वहीं प्रबंध कारिणी समिति सदस्य के लिए नामांकन के पहले दिन तक 71 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है जिसमें महेश्वरी पैक्स के लिए 08, दहियारी के लिए 05, थम्हन के लिए 12, रजौन के लिए 08, लखनकियारी के लिए 11, छुछुनरिया के लिए 03, लालीलेवार के लिए 09, बलथर के लिए 11 व बाबुडीह पैक्स के लिए 04 उम्मीदवार शामिल है. विदित हो छह फरवरी को मतदान होना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >