खैरा . प्रखंड क्षेत्र के चार पैक्स में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन के आखिरी दिन गुरुवार को प्रत्याशियों ने नाम-निर्देशन पत्र भरा. अंतिम दिन तक चारों पैक्स को मिलाकर कुल 63 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 जबकि कार्यकारिणी समिति के लिए 49 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र भरा. अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक जीत-झिंगोई से पांच जबकि सबसे कम भीमाइन से 2 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है. इसके अलावा बिशनपुर पैक्स से तीन तथा हरणी पैक्स से चार प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करवाया है. कार्यकारिणी समिति पद के लिए कुल 49 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है. हरणी पैक्स से 9, विशनपुर पैक्स से 12, जीतझिंगोई पैक्स से 12 तथा भीमाइन पैक्स से 16 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया है. अब इन सभी नामांकन प्रपत्र की संविक्षा की जाएगी. इसके बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. बताते चलें कि प्रखंड के इन सभी चार पैक्स के लिए 6 फरवरी को चुनाव होना है. 27 जनवरी तक नामांकन वापस लेने की अवधि निर्धारित की गई है. 29 जनवरी तक सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे और इसके बाद प्रचार का काम शुरू किया जा सकेगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी शेखर सुमन एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी गोपाल कुमार के द्वारा नामांकन कार्य संपन्न कराया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
